खोरीबाड़ी एवं नक्सलबाड़ी प्रखंडों में भी दिखा लॉकडाउन का असर  

खोरीबाड़ी, 07 सितंबर (नि.सं.)। राज्य में सितंबर महीने का साप्ताहिक लॉकडाउन का आज पहला दिन है। लॉकडाउन को सफल बनाने के लिए पुलिस राज्यभर में सुबह से अभियान चला रही है। वहीं, खोरीबाड़ी एवं नक्सलबाड़ी प्रखंडों में भी लॉकडाउन का असर देखा गया। सुबह से ही सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है।


जरूरी सेवाओं को छोड़कर सभी बाजार, दुकान, निजी व सरकारी कार्यालय, व्यापारिक प्रतिष्ठान, परिवहन सेवा एवं बैंक आदि सब बंद है।खोरीबाड़ी प्रखंड के देवीगंज, सिन्घ्याजोत, खोरीबाड़ी बस पड़ाव भी विरान था। कई जगहों पर बेवजह घरों से निकल रहे लोगों से पुलिस पूछताछ करते भी देखे गए। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *