खोरीबाड़ी तृणमूल युवा कांग्रेस ने निकाली विरोध रैली

खोरीबाड़ी,25 सितंबर (नि.सं.)। खोरीबाड़ी तृणमूल युवा कांग्रेस की ओर से आज केंद्र सरकार की जनविरोधी नीति कृषि बिल को लेकर एक विरोध रैली निकाली गयी।यह रैली विभिन्न जगहों की परिक्रमा की।


इस दौरान खोरीबाड़ी प्रखंड तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष हीरणमय राय, प्रखंड युवा अध्यक्ष किशोरी मोहन सिंह, डुलाल दास, प्रदीप मिश्रा, वेणु पंडित सहित चारों अंचलों के युवा अध्यक्ष सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए।

जानकारी देते हुए प्रखंड युवा अध्यक्ष किशोरी मोहन सिंह ने बताया केंद्र सरकार की दमनकारी नीति से आज पूरे देश की जनता त्रस्त है। किसान बिल जनविरोधी बिल है। इसी के मद्देनजर आज खोरीबाड़ी में विरोध रैली का आयोजन किया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *