खोरीबाड़ी में महिला का फंदे से लटकता शव बरामद

खोरीबाड़ी, 5 अगस्त (नि.सं.) । खोरीबाड़ी थाना अंतर्गत खोलताबाजार में एक महिला का फंदे से लटकता शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गयी। मृतक का नाम सावित्री देवनाथ (59) है।


सूत्रों के अनुसार परिवार वालों ने घर में सावित्री देवनाथ का फंदे से लटकता शव देखा। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी। खबर मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिये भेजा।

स्थानीय लोगों ने बताया उक्त महिला कैंसर से पीड़ित थी। कुछ महीने पहले कैंसर की इलाज हेतु मुंबई गई थी। इलाज के पश्चात मई महीने में वह घर लौटने के बाद कोरोना से संक्रमित हो गई थी। बाद में महिला ने कोरोना को भी मात देकर ठीक भी हो गई थी। पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *