किराए पर वाहन लेकर नेपाल बॉर्डर के रास्ते बिहार में तस्करी करने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार, दो वाहनें भी बरामद

सिलीगुड़ी,16 मई (नि.सं.)।सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन की प्रधान नगर थाने की पुलिस ने किराए पर वाहन लेकर बिहार में बिक्री करने वाले मामले पर से पर्दा उठा दिया है। सिर्फ पर्दा ही नहीं बल्कि इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने के बाद आरोपी को रिमांड पर लेकर पुलिस ने दो वाहनों को भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने दोनों वाहनों को पानीटंकी नेपाल बॉर्डर से बरामद किया।

सिलीगुड़ी से बिहार में चल रहे इस नेटवर्क का पर्दाफाश करने में प्रधान नगर थाने की पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। साथ ही इस नेटवर्क का मास्टरमाइंड अवैध राय को भी गिरफ्तार करने में भी पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 11 तारीख को प्रधान नगर थाने में राजीव चंद्रा नामक एक व्यक्ति ने एक शिकायत दर्ज करवायी थी।

शिकायत में राजीव चंद्रा ने बताया कि अवैध राय नामक एक व्यक्ति ने उनसे दो वाहन किराए पर ली थी। इसके बाद उनका वाहन लेकर अवैध राय अचानक से गायब हो गया। काफी खोजबीन करने के बाद भी उसका कुछ सुराग नहीं मिला। शिकायत के आधार पर जांच में पुलिस को इस मामले में कई अहम जानकारियां हाथ लगी। जिसके बाद पुलिस ने 12 मई की रात आरोपी अवैध राय को प्रधान नगर थाना अंतर्गत इलाके से ही गिरफ्तार किया। 13 मई को उसे सिलीगुड़ी अदालत में पेश कर 4 दिनों की रिमांड पर लेकर कड़ी पूछताछ करने के बाद इस पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वह वाहनों को लेकर नेपाल बॉर्डर के रास्ते बिहार में बिक्री कर दिया करता था। पुलिस को पूछताछ में यह भी जानकारी मिली है कि यह अवैध राय सिलीगुड़ी के कुछ ट्रैवल एजेंसी के साथ जुड़ा हुआ था। प्रधान नगर थाना के साथ ही भक्ति नगर थाना में भी उसके खिलाफ कई गाड़ी चोरी करने के मामले दर्ज हैं। इतना ही नहीं बल्कि अवैध राय के खिलाफ सिक्किम में भी धोखाधड़ी और ठगी करने के मामले सामने आए हैं।आज 4 दिनों की पुलिस रिमांड पूरी होने के बाद आरोपी को दोबारा सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


royalbetgrandpashabetjokerbetmobilbahisjojobetCasibomCasibomkargabetpusulabetpusulabetholiganbetCasibomCasibomgrandpashabetmariobettürk ifşaurfa konteynerşanlıurfa konteynercasibom casibom jojobetDeneme Bonusu Veren SitelerbahiscasinomadridbetgrandpashabetholiganbetjojobetholiganbetvdcasinosekabetmatbetimajbetgrandpashabetgrandpashabetDeneme Bonusu Veren SitelerŞans Casinojojobetazhar-itay.com grandpashabetpusulabetgobahisultrabetcratosroyalbetjojobet güncel girişmatadorbetDeneme Bonusu Veren Siteler 2026grandpashabetcasibompusulabetcasibomporn livespincocasibombetgitromabetradissonbetcratosroyalbetgrandpashabetgrandpashabetholiganbetholiganbetcasibomjojobetjojobetmarsbahisgrandpashabetmarsbahispusulabetgrandpashabetjojobetjojobetjojobetjojobetpusulabetholiganbettambetmercurecasino girişbetplayMercurecasinocasibomgrandpashabetbettilt girişbettiltmatbetimajbetvdcasinomatbet güncel girişbetciopusulabetamkbet girişamkbetesbet girişibizabet girişibizabetjojobetcashwin girişcasibomcasibom girişgrandpashabetgrandpashabet girişgrandpashabet girişcasibom Built with ❤︎ by appycodes