कृषि बिल के खिलाफ जलपाईगुड़ी जिला कांग्रेस उतरी सड़कों पर

जलपाईगुड़ी, 2 अक्टूबर (नि.सं.)। केंद्र के कृषि बिल के खिलाफ जलपाईगुड़ी जिला कांग्रेस की ओर से विरोध प्रदर्शन किया गया। आज कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हल और धान लेकर कृषि बिल का प्रतिवाद किया।


बताया गया है कि आज जलपाईगुड़ी के थाना मोड़ स्थित राजीव भवन के कांग्रेस जिला कार्यालय से एक विरोध रैली निकाली गयी। इस रैली में टाउन ब्लॉक के कांग्रेस अध्यक्ष पिनाकी सेनगुप्त, कांग्रेस नेता अमलान मुंशी समेत अन्य नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।कांग्रेस जिलाध्यक्ष निर्मल घोष दस्तीदार ने कहा कि किसानों के खिलाफ कृषि कानून बनाए गए हैं।

जल्द से जल्द इस कृषि बिल को रद्द किया जाये। कृषि मंडी को बंद कर दिया जा रहा है। किसानों को बेघर करने की साजिश चल रही है। इसी के प्रतिवाद में वे लोग आज विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *