कृषि बिल के समर्थन में जलपाईगुड़ी सदर ब्लाॅक भाजपा की ओर से पदयात्रा का आयोजन

जलपाईगुड़ी, 1 अक्टूबर (नि.सं.)। कृषि बिल के समर्थन में जलपाईगुड़ी सदर ब्लाॅक भाजपा की ओर से आज एक पदयात्रा का आयोजन किया गया।यह पदयात्रा के माध्यम से प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह को धन्यवाद दिया गया।


भाजपा का कहना है कि कृषि बिल 2020 के आने से किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य मिलेगा।अब किसी भी किसान को फसल का दाम न मिलने पर आत्महत्या नहीं करनी होगी। पदयात्रा में जिला भाजपा उपाध्यक्ष आलोक चक्रवर्ती, भाजपा टाउन मंडल के अध्यक्ष जिबेश दास समेत अन्य नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *