किस्मत हो तो ऐसी, रातों-रात एक झटके में करोड़पति बना श्रमिक

राजगंज,29 सितंबर (नि.सं)। करोड़पति बनना सबका सपना होता है। इसके लिए लोग कई तरीके भी अपनाते हैं। कुछ लोग मेहनत करते हैं। वहीं, कुछ लोगों की किस्‍मत इतनी जोरदार होती है कि बैठे-बिठाए उनकी लॉटरी लग जाती है।


किस्मत पर भरोसा करने वाले कई लोगों को छप्पर फाड़कर बंपर जीत भी मिलती है। एक श्रमिक के साथ किस्मत ने ऐसा ही सुखद संयोग बनाया है। दरअसल रूनू शेख नामक श्रमिक ने 30 रुपये की लॉटरी टिकट खरीदी थी। तब शायद उन्हें पता भी नहीं होगा कि यह लॉटरी टिकट उसकी किस्मत बदलने वाले है। रूनू शेख ने इस लॉटरी के जरिय कोई छोटी-मोटी रकम नहीं बल्कि सीधे एक करोड़ रुपये जीते है। आप को बता दे कि रूनू शेख मालदा जिले के इंग्लिशबाजार थाना इलाके अंतर्गत मिल्की गांव के निवासी है। लेकिन काम के सिलसिले में लंबे समय से वो फूलबाड़ी इलाके में रह रहे हैं।

बताया गया है कि वो फूलबाड़ी 2 नंबर ग्राम पंचायत अंतर्गत चतुरागछ गांव के एक कारखाने में काम करते है। घर में रूनू शेख की पत्नी और दो बच्चे हैं। बुधवार शाम को रूनू शेख ने 30 रुपये की लॉटरी का टिकट काटा था। लेकिन शाम होते ही नतीजे आने के बाद वो करोड़पति बन गए। रूनू शेख ने बताया कि उसने इससे पहले भी कई लॉटरी खरीदे थे। लेकिन इतना बड़ा पुरस्कार कभी नहीं जीता था।


इधर, रूपये को पाकर वो बहुत खुश है। उन्होंने आगे कहा कि वो एक घर बनवाएंगे साथ ही रूपये जमाकर बेटी की शादी धूमधाम से करेंगे। इधर सुरक्षा के तहत बाद में उसे न्यू जलपाईगुड़ी थाने में लाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *