बागडोगरा,28 जून (नि.सं.)। कोलकाता में छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग में भाजपा ने बागडोगरा थाने का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। आज लोअर बागडोगरा गोसाईपुर मंडल भाजपा महिला मोर्चा के नेतृत्व में एक रैली निकालकर बागडोगरा थाने पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया।
आरोप है कि कोलकाता के लॉ कॉलेज में छात्रा से दुष्कर्म के आरोपियों ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि वे सत्ताधारी पार्टी के छत्रछाया में है। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन वे केवल दिखावे के लिए हैं। लोअर बागडोगरा गोसाईपुर मंडल भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष ज्योत्सना बर्मन ने कहा कि वास्तव में आरोपियों को कोई सजा नहीं दी जाएगी।