कोलकाता नगर चुनाव में अशांति का आरोप लगाते हुए सिलीगुड़ी में भाजपा ने किया पथावरोध

सिलीगुड़ी ,19 दिसंबर (नि.सं.)। भाजपा ने कोलकाता नगर चुनाव में अशांति का आरोप लगाते हुए पूरे राज्य विरोध प्रदर्शन किया। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) सिलीगुड़ी सांगठनिक जिले के नेताओं ने आज राज्य की सत्ताधारी पार्टी पर लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाते हुए सिलीगुड़ी के हाशमी चौक पर पथावरोध कर विरोध प्रदर्शन किया।


इस दौरान माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी के विधायक आनंदमय बर्मन और सिलीगुड़ी के विधायक शंकर घोष उपस्थित थे। इस संबंध में भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष कंचन देवनाथ ने कहा कि भाजपा यह जानते हुए लगातार केंद्रीय वाहिनी की मांग कर रही थी कि कोलकाता नगर निगम चुनाव शांतिपूर्ण नहीं होगा। कोलकाता में चुनाव शुरू होने के बाद से हिंसक घटनाएं हो चुकी हैं। इस घटना के बाद भाजपा ने पूरे राज्य में विरोध प्रदर्शन शुरू किया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *