समाचार
भाजपा कार्यकर्ताओं ने राजनीतिक हिंसा में शहीद साथियों को किया नमन
न्यूज डेस्क: राज्य में पहली बार भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान ब्रिगेड परेड ग्राउंड एक भावुक पल का गवाह बना। राजनीतिक हिंसा में मारे गए भाजपा कार्यकर्ताओं की स्मृति में विशेष स्मारक और श्रद्धांजलि मंच तैयार किया गया था।
इस मंच से जलपाईगुड़ी जिले के राजगंज विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ता उलेन राय को भी श्रद्धापूर्वक याद किया गया, जिन्होंने ‘उत्तरकन्या अभियान’ के दौरान अपनी जान गंवाई थी। शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने सभी दिवंगत कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की।
भारतीय जनता पार्टी का कहना है कि लंबे समय से पश्चिम बंगाल में कई कार्यकर्ता और समर्थक राजनीतिक हिंसा का शिकार हुए हैं, और उनके त्याग व बलिदान को याद रखने के लिए यह पहल की गई है।
