सिलीगुड़ी, 28 अप्रैल (नि.सं.)। डीआरआई ने एनजेपी रेलवे स्टेशन पर एक अभियान चलाकर राजधानी एक्सप्रेस से दो महिलाओं को सोना के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों महिला का नाम लीला गोस्वामी और मौसमी अधिकारी है। दोनों महिलाएं नॉर्थ 24 परगना की रहने वाली है।
मिली जानकारी के अनुसार, डीआरआई ने बुधवार को एनजेपी रेलवे स्टेशन पर खड़ी राजधानी ट्रेन पर अभियान चलाया।
अभियान के दौरान ट्रेन ने सवार लीला गोस्वामी और मौसमी अधिकारी को संदेह के आधार पर ट्रेन से उतारकर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान दोनों महिलाओं के पास के बैग में रखे दो जूते से 8 -8 पीस यानी की कुल 16 पीस सोने के बिस्कुट बरामद हुई। जब्त सोने के संबंध में वैध कागजात नहीं दिखाने पर डीआरआई ने दोनों महिलाओं को कस्टम एक्ट 1962 के तहत गिरफ्तार कर लिया। जब्त सोने का कुल वजन 2 किलो 656 ग्राम है। जिसका बाजार मूल्य 1 करोड़ 39 लाख रुपये आंका गया है।
इस विषय पर सरकारी पक्ष के वकील सौमिक सेन गुप्ता ने कहा कि बुधवार को डीआरआई की टीम ने गुप्त सूत्रों से खबर पाकर एनजेपी रेलवे स्टेशन से दो महिलाओं को सोना तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उन लोगों के पास से 1 करोड़ 39 लाख रुपये का सोना बरामद किया गया है।
आज दोनों ही महिलाओं को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है।अदालत में मामले की सुनवाई होने के बाद न्यायाधीश ने दोनों ही महिला आरोपियों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में रखने का निर्देश दिया है।