उत्तर बंगाल, समाचार, सिलीगुड़ी
पुणे में होने वाली कूडो नेशनल चैंपियनशिप में दार्जिलिंग की दो बेटियां दिखाएंगी दम, कोच को पदक की उम्मीद
सिलीगुड़ी,15 मई (नि.सं.)। कूडो इंटरनेशनल फेडरेशन इंडिया की पहल पर महाराष्ट्र के पुणे में चौथी कूडो नेशनल चैंपियनशिप आयोजित होने जा रही है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बंगाल की 23 सदस्यीय टीम में दार्जिलिंग जिले से ईशिका राय और सिंजा भट्टाचार्य शामिल होंगी।
पुणे के लिए रवाना होने से पहले दोनों खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत के साथ अपनी तैयारी पूरी की। कोच अंकुर बर्मन ने अंतिम समय के प्रशिक्षण में विशेष जोर दिया।
प्रशिक्षण के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कोच अंकुर बर्मन ने कहा कि कूडो मिक्स्ड मार्शल आर्ट हर लड़की के लिए सीखना बेहद जरूरी है। यह आत्मरक्षा के लिए महत्वपूर्ण होने के साथ-साथ भविष्य में सरकारी अवसर प्राप्त करने में भी सहायक है। उन्हें दार्जिलिंग जिले की इन दोनों खिलाड़ियों से काफी उम्मीदें हैं। इस प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को आगे चलकर 18वीं कूडो इंटरनेशनल चैंपियनशिप में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
