कुख्यात चोर टकला गिरफ्तार, अदालत में किया गया पेश 

सिलीगुड़ी, 23 जुलाई (नि.सं.)। प्रधान नगर थाना अंतर्गत इलाके में चोरी, छिनतई की घटना ने लोगों की नींद उड़ा रखी थी। एक बार पुलिस ने दागापुर इलाके एक घर में चोरी करने के आरोप में टकला को गिरफ्तार किया है। दरअसल, गिरफ्तार आरोपी का असल नाम सफिकुल इस्लाम है, लेकिन अपराध की दुनिया में उसे टकला के नाम से ही जाना जाता है।


पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीते कुछ दिन पहले दागापुर स्थित एक घर में चोरी की घटना घटी थी। जिसकी शिकायत थाने में दर्ज होते ही जांच शुरू की गई।  पुलिस की छानबीन में पता चलता है कि पुराना अपराधी टकला फिलहाल जमानत पर बाहर है।

इसके बाद पुलिस ने शुक्रवार रात को टकला उर्फ सफिकुल को गिरफ्तार कर लिया। कड़ी पूछताछ के बाद टकला ने बताया दागापुर स्थित घर में चोरी की घटना को अंजाम उसी ने दिया था। इसके बाद पुलिस ने घर से चोरी हुई सारा सामान बरामद कर लिया। आज प्रधान नगर थाना की पुलिस आरोपी को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *