सिलीगुड़ी, 03 नवंबर (नि.सं.)। फूलबाड़ी के अंबिकानगर में एक व्यक्ति का शव कुएं से बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक का नाम मलय मित्र है। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह से मलय लापता थे। इसके बाद परिजनों ने घर के कुएं में दोपहर को मलय के शव को देखा।
जिसके बाद इसकी सूचना एनजेपी थाने को दी। खबर मिलते ही एनजेपी थाना पुलिस और दमकल विभाग के कर्मी घटनास्थल पर पंहुचा और शव को कुएं से बरामद किया। मृतक के परिवार के अनुसार मलय मिर्गी रोग से पीड़ित था। एनजेपी पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।