लगातार बारिश से कालिम्पोंग में कई जगहों पर भूस्खलन

दार्जिलिंग, 30 जुलाई (नि.सं.)। गुरुवार रात से पूरे कालिम्पोंग जिले में हो रही लगातार भारी बारिश के कारण कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन के चलते कालिम्पोंग में कई परिवार प्रभावित हुए हैं। जिससे सिक्किम और कलिम्पोंग के बीच सड़क संपर्क पूरी तरह से टूट गया।


बताया गया है कि लगातार कालिम्पोंग के ममखोला में सेवक-रंगपो रेलवे परियोजना के पास फिर से भूस्खलन हुआ। इसके अलावा अंधेरीझोरा, भालुखुप और मल्ली में भी चार बड़े भूस्खलन हुए हैं। सेवक-रंगपो रेल परियोजना के तहत भूस्खलन में कई श्रमिक दब गये है।

सूत्रों के अनुसार सेवक-रंगपो रेलवे परियोजना में भूस्खलन में दो श्रमिकों की मौत हो गई। कई श्रमिक अभी भी लापता हैं। इस बीच कालिम्पोंग जिला प्रशासन, जीटीए अधिकारी, आपदा प्रतिक्रिया दल और रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे है। बचाव कार्य जारी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *