लगातार हो रही बारिश के कारण 10 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन

कालिम्पोंग, 7 सितंबर (नि.सं.)।लगातार बारिश के कारण 10 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग अंतर्गत तीस्ता के पास 29 माइल में फिर से भूस्खलन का मामला सामने आया है। इधर भूस्खलन के चलते कई घंटो तक यातायात ठप हो जाने से लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा है। हालांकि, मलबे हटाने के क्रम में फिलहाल एकतरफा रास्ता यातायात के लिए खोल दिया गया है। लेकिन अब भी मलबा हटाने का कार्य जारी है।


इधर भूस्खलन के मलबे के साथ पास में खड़ा एक वहान भी बह गया था। जिसे आज सुबह क्रेन की मदद से निकाला गया है। गनीमत रही की घटना के दौरान वाहन में कोई नहीं था। दूसरी तरफ, 29 माइल में इस भूस्खलन के चलते सिलीगुड़ी से कलिम्पोंग, सिक्किम सहित अन्य जगहों पर यातायात करने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *