लगातार बारिश से 10 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन

सिलीगुड़ी,2 अगस्त (नि.सं.)। पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण 10 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग-में भूस्खलन होने की खबर है। भूस्खलन के कारण सिलीगुड़ी से गंगटोक, कलिम्पोंग के बीच संपर्क टूट चुका है। साथ ही कई वाहनें भी फंस गए है।


आज सुबह बिरिक दारा के पास 10 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन हुआ। आपदा प्रबंधन दल और ट्रैफिक पुलिस ने मलवे को हटाने का काम शुरू किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *