लाखों रुपये की ब्राउन शुगर के साथ एक महिला गिरफ्तार 

सिलीगुड़ी, 24 अगस्त (नि.सं.)। तस्करी से पहले 30 लाख रुपये की ब्राउन शुगर के साथ एक महिला को एनजेपी थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला का नाम कामना सरकार है। वह जलपाईगुड़ी की रहने वाली है। फ़िलहाल वे सिलीगुड़ी के अशीघर में किराए के मकान में रह रही थी।बताया जा रहा है कि कामना सरकार 260 ग्राम ब्राउन शुगर को लेकर मालदा से सिलीगुड़ी पहुंची थी। इसके बाद महिला ब्राउन शुगर को लेकर सिलीगुड़ी नौकाघाट मोड़ पर किसी का इंतजार कर रही थी। तभी गुप्त सुचना के आधार पर एनजेपी थाने की पुलिस ने अभियान चलाकर महिला को ब्राउन शुगर के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को गिरफ्तार महिला को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार आगे की जांच के लिए महिला को 7 दिन के रिमांड पर लिया जाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *