लाखों रूपये की गांजा के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार 

सिलीगुड़ी, 24 सितंबर (नि.सं.)। प्रधान नगर थाना की पुलिस ने दो महिलाओं को गांजा तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिलाओं के नाम मिनती बर्मन और सुफला बर्मन है। ये दोनों कूचबिहार की निवासी है।


 मिली जानकारी के अनुसार दोनों महिला एक बैग में गांजा लेकर कूचबिहार से सिलीगुड़ी पहुंची थी। इसके बाद गांजा की तस्करी के लिए प्रधान नगर थाना अंतर्गत मिलन मोड़ पहुंची,लेकिन इसकी भनक प्रधान नगर थाना की सफेद पोशाक की पुलिस को मिल गयी।

इसके बाद सफेद पोशाक पुलिस ने अभियान चलाकर मिलन मोड़ से दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने महिलाओं के पास से 13 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। जिसका बाजार मूल्य लाखों में है। पुलिस ने दोनों महिलाओं को एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आज सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया है। पुलिस ने मामले की जांच के लिए दोनों महिलाओं की रिमांड पर लेगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *