अवैध जमीन कारोबार के खिलाफ एक्शन तेज, सिलीगुड़ी से तीन आरोपी गिरफ्तार  

सिलीगुड़ी, 03 जुलाई (नि.सं.)। माटीगाड़ा इलाके में लंबे समय से जमीन पर कब्जा कर अवैध रूप से बिक्री करने के आरोप सामने आए हैं। इस मामले में माटीगाड़ा थाने की पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम रिंकू सिंह, राजेश उरांव और पंकज तामांग हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, माटीगाड़ा इलाके में लंबे समय से कई जमीन माफियाओं के खिलाफ जबरन जमीन कब्जा कर अवैध रूप से बेचने की शिकायतें मिल रही थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं के कारण इलाके में जमीन की खरीद-बिक्री को लेकर आम लोगों के बीच डर का माहौल बन गया था। इससे पहले भी माटीगाड़ा ब्लॉक में जमीन से जुड़े कई धोखाधड़ी और अवैध कब्जे के मामले सामने आ चुके हैं।

इस घटना को लेकर राजनीतिक गलियारों में भी हलचल मच गई है। हाल ही में सांसद राजू बिष्ट ने जमीन माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए पुलिस प्रशासन को कदम उठाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद से पुलिस ने अवैध जमीन कारोबार के खिलाफ अभियान और तेज कर दिया है।

इसी अभियान के तहत गुरुवार को माटीगाड़ा और देवीडांगा इलाके से रिंकू सिंह, राजेश उरांव और पंकज तामांग को गिरफ्तार किया गया। पुलिस का दावा है कि आरोपी माटीगाड़ा के पाथरघाटा इलाके की एक जमीन को अवैध रूप से बेचने की कोशिश कर रहे थे।

गौरतलब है कि इसी मामले में पहले ही एक भू-माफिया की पत्नी को भी माटीगाड़ा थाने की पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। जांचकर्ताओं का अनुमान है कि वर्तमान जमीन घोटाले का उस घटना से भी संबंध हो सकता है। पुलिस को शक है कि इस गिरोह में और भी कई लोग शामिल हो सकते हैं।

माटीगाड़ा थाने की पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। शुक्रवार को उन्हें सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया। पूरे मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


royalbetdeneme bonusu veren sitelerganobetmobilbahisjojobetjojobet girişjojobet girişJojobetJojobetkargabetperabetimajbetjojobetJojobetJojobetjojobetgrandpashabetjojobetjojobet Built with ❤︎ by appycodes