40 नंबर वार्ड में पेट्रोल पंप निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश

सिलीगुड़ी, 31 जनवरी (नि.सं.)। सिलीगुड़ी नगर निगम के 40 नंबर वार्ड के प्रधानमोड़ इलाके में एक पेट्रोल पंप का निर्माण किया जा रहा है। जिसे लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि आसपास कई घर हैं। पास में एकटियाशाल बाजार और तीन स्कूल भी है। अगर इस जगह पर पेट्रोल पंप बनेगा तो इससे काफी ट्रैफिक पैदा होगा और दुर्घटनाएं होंगी।

स्थानीय लोगों का यह भी आरोप है कि स्थानीय लोगों से बिना एनओसी लिए अवैध रूप से पेट्रोल पंप बनाए जा रहे हैं। उन्होंने इस बारे में प्रशासन से संपर्क किया। जिसके बाद प्रशासन ने काम को रुकवा दिया। आरोप है कि इसके बाद भी पंप अथॉरिटी ने दोबारा काम शुरू कर दिया। इससे स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। स्थानीय निवासियों ने कहा कि आबादी वाले इलाकों में पेट्रोल बनने नहीं दिया जाएगा।

वहीं, वार्ड पार्षद राजेश प्रसाद साह ने कहा कि स्थानीय लोगों ने इस संबंध में मुझसे कोई शिकायत नहीं की है। यदि निवासियों को कोई समस्या है तो वे मुझसे शिकायत करें। इलाके में ऐसे किसी भी कार्य की अनुमति नहीं दी जाएगी जिससे निवासियों को असुविधा हो।

जबकि, जमीन मालिक का कहना है कि उन्होंने इंडियन ऑयल की ओर से पेट्रोल पंप बनाने के बारे में सोचा है। अब सब कुछ उनके हाथ में है। सभी सुरक्षा उपायों के साथ काम किया जाएगा। इससे स्थानीय लोगों को कोई असुविधा नहीं होगी बल्कि उनका ही फायदा होगा। उन्होंने कहा कि यह काम सभी जगहों से अनुमति लेकर किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


betasusinterbahisjokerbetmobilbahisjojobetStarzbetJojobetkargabetpusulabetpusulabetpokerklasStarzbetJojobetGrandpashabetmariobetGrandpashabet girişurfa konteynerşanlıurfa konteynergrandpashabet girişholiganbet girişgrandpashabet girişmatbet girişbetcio girişcasibom casibom pusulabet güncel girişpalacebetteosbetteosbetbetgitromabetgameofbetradissonbetcratosroyalbetgrandpashabetholiganbetbetparkbetparkbetparkjojobet girişDeneme Bonusu Veren SitelerbahiscasinoHoliganbetbetparkpusulabetsekabetmatbetvdcasinopalacebetbahiscasino1winteosbetholiganbetjojobetimajbetgrandpashabetgrandpashabetgrandpashabetDeneme Bonusu Veren SitelerŞans Casinojojobet girişjojobetazhar-itay.com grandpashabetpusulabetkazandraperabetperabetperabetjojobetcasibomtipobetradissonbetcratosroyalbetgrandpashabetpusulabetcasibomgrandpashabetsuperbetinholiganbetgrandpashabetcasibomjojobetgrandpashabet girişgrandpashabet girişcasibomamgbahisamgbahis girişsonbahissonbahis girişcashwincashwin girişholiganbetholiganbet girişromabetromabet girişgrandpashabetgrandpashabet girişradissonbetradissonbet girişcasibomdeneme bonusu veren sitelergrandpashabetcasibomcasibom Built with ❤︎ by appycodes