लगातार बारिश के बाद फूलबाड़ी के महानंदा बैराज का जलस्तर बढ़ा, कई गेट खोले गए

फूलबाड़ी, 28 जून (नि.सं.)। पहाड़ों और मैदानी इलाकों में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण फूलबाड़ी स्थित महानंदा बैराज का जलस्तर काफी बढ़ गया है। जलस्तर बढ़ने के चलते रविवार को बैराज के कई लॉक गेट खोल दिए गए। रविवार को लॉक गेटों से बड़ी मात्रा में पानी का बहाव देखा गया। गौरतलब है कि मौसम विभाग ने उत्तर बंगाल के कई जिलों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की संभावना जताई थी। पूर्वानुमान के अनुरूप शनिवार रात पहाड़ों और मैदानी क्षेत्रों में जमकर बारिश हुई, जिसके कारण महानंदा बैराज का जलस्तर बढ़ गया है। प्रशासन की ओर से स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Built with ❤︎ by appycodes