लॉकडाउन किये गये वार्डों में पुलिस द्वारा लगायी जा रही गश्त

सिलीगुड़ी, 10 जुलाई (नि.सं.)। भक्तिनगर थाना पुलिस की ओर से आज नगर निगम के वार्ड नंबर 38, 39 और 43 में गश्त की गई।  इस दौरान लॉकडाउन का उल्लंघन कर जितनी भी दुकानें खुली थी। पुलिस ने इन सभी दुकानों बंद करवा दिया।


इसी के साथ पुलिस ने सभी को जागरूक भी किया। ज्ञात हो कि सरकारी निर्देश के बाद गुरुवार शाम 5 बजे से सिलीगुड़ी नगर निगम के 9 वार्डों को लॉकडाउन कर दिया गया है। इसके बाद से विभिन्न वार्डों में पुलिस द्वारा गश्त लगायी जा रही है।


आज सुबह वार्ड नंबर 38, 39 और 43 में पुलिस की तरफ से गश्त लगायी गई। इस दौरान जो लोगों बिना मास्क के सड़कों पर देखे गये उन्हें चेतावनी देते हुए मास्क प्रदान किये गये। इसके साथ ही वार्ड नंबर 39 के किन-किन जगहों में बेरिकेड किया जायेगा, इस लेकर भक्तिनगर पुलिस ने निगम के कर्मचारियों के साथ चर्चा भी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *