लॉकडाउन के बीच दंपति ने सादगी से रचाई शादी

सिलीगुड़ी, 18 मई (नि.सं.)।लाॅकडाउन के दौरान मास्क पहनकर सिलीगुड़ी के कृष्ण दास ने सादगी से रचाई शादी। सिलीगुड़ी नगर निगम अंतर्गत 36 नंबर वार्ड के नेताजीपाड़ा के कृष्ण दास के साथ मुंसीगंज की निवासी प्रतिमा दास की शादी ठीक हुई थी।


दोनों परिवार धूमधाम के साथ शादी करना चाहते थे। लेकिन देश में कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए पूरे देश में लाॅकडाउन शुरू हो गया। इससेे चलते दोनों परिवार वालों का सपना अधुरा रह गया। दोनों परिवार के सदस्य इस शादी को टालने के बारे में सोच रहे थे।

हालांकि, अंत में दोनों परिवारों के सहमती से 17 मई को कृष्ण व प्रतिमा ने शादी किया। प्रशासन के अनुमति लेकर सामाजिक दूरी को ध्यान में रखते हुए और मास्क पहनकर दोनों शादी के बंधन में बंधे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *