लॉकडाउन में प्रदूषण काफी हद तक हुई कम, फूलबाड़ी बैराज के महानंदा नदी में दिखी मछलियों की कई प्रजाति 

राजगंज, 5 मई (नि.सं.)।  नोवेल कोरोना वायरस महामारी के कारण पूरे देश में लाॅकडाउन चल रहा है। वहीं, लाॅकडाउ की वजह से वायु व जल प्रदूषण काफी हद तक कम हो गया है। जिसके चलते फूलबाड़ी बैराज के महानंदा नदी में बहुत सारी मछलियां आ गयी है। हालांकि, मछुआरों को इसकी मछली के तुलना में ग्राहक नहीं मिल रहे हैं। इस लिये मछुआरों को कम दामों में मछलियों को बेचना पर रहा है। 
मालूम हो कि फूलबाड़ी बैराज के महानंदा नदी में पूरे साल मछलियां पाई जाती है। हालांकि, लॉकडाउन से प्रदूषण में कमी के कारण, बोरोली, नदियाली, टेंगरा मछली सहित विभिन्न प्रजातियों की मछलियां अधिक देखी जा रही हैं।
शंकर सरकार नामक एक मछुआरे ने कहा कि पहले की तुलना में अभी अधिक मछलियां मिल रही है। पहले बोरोली और नदियाली मछली ज्यादा नहीं मिलती थी। पहले जहां डेढ़ किलो मछली मिलता था, आज अब करीब 4 किलो  मछलियां मिल रही है। परंतु लॉकडाउन की वजह से ग्राहक कम है। उन्होंने कहा कि यहां लगभग 40 मछुआरे हैं। सभी मछली पकड़कर जीवन यापन करते है। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *