लॉकडाउन पर पुलिस हुई सख्त, कई हिरासत में

सिलीगुड़ी, 20 अगस्त (नि.सं.)। आज पूरे राज्य में लाॅकडाउन है। आज सुबह से ही पुलिस शहर के विभिन्न जगहों पर अभियान चला रही है। लाॅकडाउन को सफल बनाने के लिए पुलिस पूरे शहर में तत्पर है।


आज सुबह प्रधाननगर पुलिस ने रेगुलेटेड मार्केट, चंपासारी, देवीडांगा सहित विभिन्न इलाकों में अभियान चलाया।इस दौरान प्रधाननगर थाने के आईसी शुभाशीष चाक्की मौजूद थे।

अभियान के दौरान बिना काम के सड़कों पर निकलने वालों को पुलिस ने हिरासत में लिया। बताया गया है कि प्रधाननगर पुलिस ने आज सुबह से लाॅकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में 22 लोगों को हिरासत में लिया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *