लाॅकडाउन : पुलिस ने शहर के विभिन्न इलाकों में चलाया अभियान

सिलीगुड़ी, 24 जुलाई (नि.सं.)। सिलीगुड़ी के 47 वार्डों में लाॅकडाउन चल रहा है। जहां गुरूवार को राज्य सरकार के निर्देशानुसार सप्ताहव्यापी दो दिन के लॉकडाउन का पहला दिन था।पहले दिन की लाॅकडाउन पूरी तरह सफल रही, लेकिन आज सुबह शहर की एक अलग ही तस्वीर देखने को मिली।


सुबह से शहर की विभिन्न सड़कों पर लोगों की भीड़ देखी जा रही है। इसी देखते हुए लोगों में जागरूकता को लेकर सवाल उठने लगे है।लोग अभी तक जागरूक नहीं हैं।वहीं, शहर में लाॅकडाउन को सफल बनाने के लिए आज सुबह से पुलिस का अभियान जारी है।

पुलिस सिलीगुुड़ी के विभिन्न इलाकों में अभियान चला रही है।शुक्रवार सुबह जंक्शन ट्रैफिक गार्ड और प्रधाननगर पुलिस ने अभियान चलाया। पुलिस ने अभियान के दौरान कई टोटो, रिक्शा और बाइक जब्त किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *