लोगों के घर-घर पहुंच रही है तृणमूल कोंग्रेस की परिसेवा : गुलाम रब्बानी 

इस्लामपूर, 11 मार्च(नि.सं)। बंगाल में लोगों के घर-घर तक तृणमूल कांग्रेस परिसेवा पहुंचा रही है। इस लिए बंगाल की गर्व ममता बनर्जी है। आज इस्लामपूर में अपने निवास भवन में एक पत्रकार सम्मेलन कर राज्य के श्रम विभाग के मंत्री गुलाम रब्बानी ने यह बात कही।


मंत्री गुलाम रब्बानी ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बंगाल में आम लोगों के लिए जो कार्य किये है, वह पूरे देश में एक विकास की धारा है। ममता बनर्जी अपने लिए नही बल्कि जनता के लिए जीती है।ममता बनर्जी ने अपने विकास कार्यो से सिर्फ देश में ही नही बल्कि विदेशों में भी बंगाल का नाम रोशन किया है, इस लिए लोगों को उन पर गर्व है।

वर्तमान समय में बंगाल में बंगलार गर्व ममता कार्यसूची पर मंत्री गुलाम रब्बानी ने कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायतों से तीन ग्राम पंचायत को चुना गया है। जिसके बाद उन ग्राम पंचायतों में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता आम लोगों के घर-घर जाएंगे और उनकी समस्या को सुनेंगे। इस अभियान के तहत तृणमूल आम लोगों के घर तक पहुंचेंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *