लोगों को बेहोश कर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार, तीन जेल में बंद

सिलीगुड़ी,26 अगस्त (नि.सं.)। माटीगाड़ा थाने की सादे पोशाक पुलिस ने लोगों को बेहोश कर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम एमडी गुलजार(42) है।

गौरतलब है कि माटीगाड़ा 2 नंबर ग्राम पंचायत अंतर्गत लेलीन कॉलोनी इलाके में गत 17 तारीख को रात के समय सोते हुए लोगों को बेहोश कर घर से लाखों रुपये की चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। उक्त इलाके में पहले भी इस तरह की घटना घटी थी। जिसके चलते इलाके के लोगों में भय का माहोल था।
आखिरकार, गुप्त सूत्रों से मिली खाबर के आधार पर बीते कल अभियान चलते हुए पुलिस ने परिवहन नगर इलाके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस गिरोह में कुल 4 सदस्य है। इनमें से एक दिन के समय घूम घूम कर कुछ घरों को निशाना बनाते थे। फिर रात के समय सब मिलकर उक्त घर में सोए हुए लोगों को बेहोश कर बड़े आराम से चोरी की वारदात को अंजाम देते थे।

इस्लामपुर में यह गिरोह ठीक इसी तरह चोरी की घटना को अंजाम देते थे। लेकिन, इस्लामपुर पुलिस ने जांच के दौरान गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। जो वर्तमान में इस्लामपुर जेल में बंद है। बताया गया है कि तीनों आरोपियों को अपने हिफाजत में लेने की माटीगाड़ा थाना पुलिस ने इस्लामपुर अदालत में अपील की है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


maxwingrandoperabetjokerbetmobilbahisjojobetCasibomCasibomkargabetİmajbetİmajbetgrandpashabetCasibomCasibomgrandpashabetcasibomteosbet giriştipobetdeneme bonusuurfa konteynerşanlıurfa konteynerpusulabet güncel girişcasibomsekabet girişmatadorbetsuperbetin girişonwinjojobetjojobet girişbetcio girişbetgitromabetromabetgameofbetradissonbetcratosroyalbetjojobetholiganbetjojobetgrandpashabetholiganbetDeneme Bonusu Veren Sitelergrandpashabetgrandpashabetcasibomjojobet girişgrandpashabetiptv satın alcasinolevant girişcasibomjojobet1winbetgitromabetgameofbetgrandpashabetsekabetmatbetimajbetradissonbetcratosroyalbetjojobetholiganbetcasibomgrandpashabetdeneme bonusu veren sitelernesinecasinoŞans Casinocasibom Built with ❤︎ by appycodes