राजगंज, 29 मई (नि.सं.)। लोकनाथ ब्रह्मचारी के 133वें तिरोधन दिवस के उपलक्ष्य में एक रंगारंग शोभायात्रा निकाली गई। आज राजगंज के अकारीगछ बनाबाशा आदि लोकनाथ मंदिर कमिटी ने विश्व शांति की कामना के लिए शोभायात्रा के माध्यम से परिक्रमा की।
बताया गया है कि लोकनाथ ब्रह्मचारी का 133वां तिरोधन दिवस 3 जून को मनाया जाएगा। इससे पहले आज उक्त शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर गंडार मोड़, राधारबाड़ी, पुंटीमारी और बलराम होते हुए पुनः मंदिर पर आकर समाप्त हुई। शोभायात्रा में कई लोग टोटो और बाइक लेकर शामिल हुए। इस संबंध में कमिटी के सचिव भवतोष दत्त ने बताया कि करीब 40 साल से यहां पूजा होती आ रही है।
आज शाम से बाबा लोकनाथ का गुणकीर्तन शुरू होगा। अगले शुक्रवार को भगवत पाठ, वस्त्र वितरण और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। मुख्य कार्यक्रमअगले शनिवार को होगा। शनिवार को लोकनाथ बाबा की पूजा, नामकीर्तन और बाहरी कलाकारों द्वारा बाउल गीतों का आयोजन किया जायेगा। दोपहर में प्रसाद का वितरण होगा। हमें उम्मीद है कि इस उत्सव में दस हजार से अधिक लोग शामिल होंगे।