लॉटरी के माध्यम राजगंज के कुकुरजान ग्राम पंचायत का बोर्ड गठन

राजगंज,10 अगस्त (नि.सं.)। राजगंज के कुकुरजान ग्राम पंचायत का बोर्ड गठन संपन्न हो गया है। आज बोर्ड गठन लॉटरी के माध्यम से किया गया। भाजपा के गोपाल पोद्दार प्रधान और तृणमूल के हेरम्ब राय उपप्रधान चुने गये। राजगंज के कुकुरजान ग्राम पंचायत की 21 सीटों में से तृणमूल कांग्रेस और भाजपा ने 9-9 सीटें जीतीं। शेष 3 सीटें सीपीएम ने जीतीं है। त्रिशंकु परिणामों के कारण लोगों में उत्सुकता थी कि कौन सी पार्टी ग्राम पंचायत पर कब्जा करेगी। तृणमूल और भाजपा दोनों ने बोर्ड बनाने के अपने प्रयासों में कोई कसर नहीं छोड़ी थी।


काफी इंतजार के बाद लॉटरी के माध्यम से भाजपा से गोपाल पोद्दार प्रधान और तृणमूल से हेरम्ब राय उप्रधान बने। भाजपा के राजगंज ब्लॉक के अध्यक्ष निताई मंडल ने कहा कि भाजपा प्रधान और तृणमूल उपप्रधान का चयन लॉटरी के माध्यम से किया गया। वहीं, राजगंज ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष अरिंदम बनर्जी ने फोन पर बताया कि आज लॉटरी के माध्यम से बोर्ड का गठन किया गया है। जिसमें भाजपा प्रधान और हमारी पार्टी के उप प्रधान बनाये गये हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *