लुकसान में हाथियों का उत्पात, 7 बीघा खेत में लगी धान की फसल को रौंदा

डुआर्स,10 सितंबर (नि.सं.)। तीन हाथियों ने 7 बीघा खेत में लगी धान की फसल को रौंद कर नष्ट कर दिया। यह घटना नागराकाटा ब्लॉक स्थित लुकसान भुट्टबाड़ी बस्ती की हैै। आज सुबह तीन हाथी लुकसान बस्ती में घुस आये और विष्णु लाल सुब्बा के 7 बिघा धान की फसल को नष्ट कर दिया दिया।


स्थानीय व वन विभाग के अनुसार आज डायना जंगल से तीन हाथी निकलकर उक्त इलाके में घुस आये। इन हाथियों में एक बच्चा भी शामिल था। विष्णु लाल सुब्बा ने बताया कि काफी कष्ट से खेती में धान को लगाया था।

यह धान काफी मूल्यवान धान है। जिसका नाम चाइनीस ब्लैक राइस है। इसका मूल्य भी बहुत अधिक है।वन विभाग की ओर से बताया गया है कि पीड़ित परिवार यदि आवेदन करता है तो उन्हें सरकारी नियम के अनुसार मुआवाजा दिया जायेगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *