खोरीबाड़ी,17 मई (नि.सं.)। भारत-नेपाल सीमा इलाके में मादक पदार्थ के साथ एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के नाम सजीना राई, मिंगमर शेर्पा और राजू मुर्मू है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार गुप्त सूत्रों के आधार पर खोरीबाड़ी पुलिस ने बातासी इलाके में अभियान चलाया और ब्राउन शुगर खरीदते-बेचते तीन लोगों को गिरफ्तार किया। बरामद ब्राउन शुगर की कीमत लाखों रुपये है। आरोपियों को आज सिलीगुड़ी महकमा अदालत में पेश किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।