मास्क न पहनने वालों पर पुलिस ने की सख्त कार्रवाई

सिलीगुड़ी, 13 अप्रैल (नि.सं.)। रविवार को नवान्न की ओर से निर्देशिका जारी कर सभी नागरिकों को मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया है। घर से बहार निकलने से पहले लोगों को मास्क नहीं तो रुमाल व कपड़ा से नाक को ढकना होगा। लेकिन सरकारी निर्देश के बाद भी इसका किसी पर कोई असर नहीं दिख रहा है। कई लोगों को बिना मास्क के सड़कों पर घूूमते देखा जा रहा है।


जिसके बाद आज पुलिस ने मास्क व्यवहार न करने वालों के खिलाफ अभियान शुरू किया है। बिना मास्क लगाये घर से निकले वालों के खिलाफ पुलिस प्रशासन ने सख्ती की। पुलिस की ओर से सभी को मास्क लगाने को कहा जा रहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *