गाजोलडोबा,20 जून(नि.सं.)। राजगंज ब्लॉक अंतर्गत मंतादारी ग्राम पंचायत के टाकीमारी गांव में एक बार फिर मछली पकड़ने वाले जाल में छह फुट लंबा एक अजगर फंस गया। आज सुबह जाल से मछली पकड़ते समय खगेंद्र नाथ दास नामक एक व्यक्ति ने देखा कि एक अजगर उनके मछली पकड़ने वाले जाल में फंस गया है। इसकी सूचना तुरंत जलपाईगुड़ी के एक स्वयंसेवी संगठन को दी गई।
सूचना मिलते ही स्वयंसेवी संगठन के सदस्य अंकुर दास और उनके सहकर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने करीब छह फुट लंबा अजगर को बरामद कर वन विभाग को सौंपने के लिए ले गए। ज्ञात हो कि कुछ दिन पहले भी इसी जगह से एक अजगर को बरामद गया था। उस घटना में भी मछली की जगह अजगर फंसा था। फिर से जाल में दूसरी बार अजगर फंस गया है। इस बार अजगर पिछली बार से विशालाकाय है।