खोरीबाड़ी, 7 अगस्त (नि.सं.)। गुप्त सत्रों के आधार पर पानीटंकी चौकी की पुलिस ने खोरीबाड़ी के बतासी संलग्न बदरा जोत इलाके में अभियान चलाकर ब्राउन शुगर के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला का नाम श्यामली सिंह (31)है। वह बुधसिंह जोत इलाके के निवासी है।
बताया गया है कि पुलिस ने महिला के पास से 20 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की है। आरोपी महिला को आज सिलीगुड़ी महकमा अदालत में पेश किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।