मध्य प्रदेश के बॉक्सवाहा जंगल में ढाई लाख पेड़ काटने के विरोध में सिलीगुड़ी में किया गया विरोध प्रदर्शन

सिलीगुड़ी,18 जुलाई (नि.सं.)। मध्य प्रदेश के बॉक्सवाहा जंगल में हीरा खनन के लिए करीब ढाई लाख पेड़ों की कटाई की पहल की है। जिसके खिलाफ पूरे देश ने आवाज उठाई है। हेल्पिंग हैंड रिलीफ फाउंडेशन ने भी सिलीगुड़ी में आवाज उठाई है।


पौधों की कटाई के विरोध में आज संगठन की ओर से लोगों के बीच पौधे सौंपे गये। संस्था की ओर से रंजीत गुप्त ने कहा कि एक तरफ राज्य सरकार वन महोत्सव मना रही है। वहीं, दूसरी तरफ मध्य प्रदेश में दो लाख से ज्यादा पेड़ों की कटाई पहल की गयी है। अगर इस तरह से पेड़ काटे गए तो पर्यावरण का संतुलन बिगड़ जाएगा। इसलिए आज हम लोगों के हाथों में पौधे देेकर पेड़ काटने का विरोध कर रहे हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *