महकमा परिषद चुनाव की मांग में खोरीबाड़ी में भाजपा का प्रदर्शन

खोरीबाड़ी,19 दिसंबर (नि.सं.)। सिलीगुड़ी महकमा परिषद की त्रिस्तरीय पंचायत का चुनाव जल्द से जल्द कराने की मांग में भाजपा की खोरीबाड़ी-बुरागंज मंडल कमिटी ने खोरीबाड़ी में विरोध प्रदर्शन किया।


इस दौरान मंडल अध्यक्ष कल्याण कुमार प्रसाद, युवा अध्यक्ष तरुण सिंह, अरुण दास समेत अन्य कार्यकता मौजूद थे। इस संबंध में युवा अध्यक्ष तरुण सिंह ने कहा कि कोलकाता में नगर निगम के चुनाव सही समय पर होने के बावजूद सिलीगुड़ी महकमा में पंचायत चुनाव नहीं हो रहा है। सिलीगुड़ी महकमा के अधिकांश बूथों पर मतदान स्थगित किया जा रहा है। हालांकि, चुनाव में भाजपा जरूर जीतेगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *