महालया पर कुमारटोली में डिप्टी मेयर रंजन सरकार ने किया देवी दुर्गा का चक्षुदान

सिलीगुड़ी, 14 अक्टूबर (नि.सं.)। महालया के तड़के सिलीगुड़ी नगर निगम के डिप्टी मेयर रंजन सरकार ने सिलीगुड़ी के लालमोहन मौलिक निरंजन घाट पर तर्पण किया। इसके अलावा आज वह कुमारटोली में जाकर देवी दुर्गा को चक्षुदान भी किया।


आज सुबह कई लोगों ने पितरों को तर्पण किया। रंजन सरकार हर साल की तरह इस साल भी महानंदा घाट पर तर्पण करने के बाद कुमोरटोली गए। वहां उन्होंने मां दुर्गा की चक्षुदान किया। साथ ही इलाके का जायजा भी लिया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *