महिलाएं कर रही ब्राउन शुगर की तस्करी, दो गिरफ्तार

सिलीगुड़ी,20 अगस्त (नि.सं.)। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने आज सिलीगुड़ी थाने की पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाकर मिलनपल्ली  इलाके से करोड़ों रूपये की ब्राउन शुगर के साथ दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिलाओं के नाम मैयना बेगम और शाहिना खातून है। ये दोनों माटीगाड़ा के विश्वास कॉलोनी की निवासी है।

सूत्रों से मिली खबर के अनुसार दोनों महिलाएं पिछले कुछ समय से लगातार पैसे की लालच में मादक पदार्थ की तस्करी कर रही थी। आज भी ये दोनों महिला मादक पदार्थ की तस्करी करने के लिए न्यू मिलनपल्ली सुकांतो सारणी के पीएनटी गली में पहुंची थी। जिसकी भनक एसओजी को मिल गयी। जिसके बाद एसओजी और सिलीगुड़ी थाने की पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर दोनों महिलाओं को पकड़ लिया।

इसके बाद तलाशी के दौरान महिला के पास से 500 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया। जब्त  ब्राउन शुगर का अनुमानित बाजार मूल्य करोड़ों रुपया बताया जा रहा है।जिसके बाद दोनों महिलाओ को एनडीपीए एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों महिलाओं को कल सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


mersin escortjojobet güncel girişroyalbetmobilbahisjojobetjojobet girişjojobet girişPusulabet JojobetkargabetPerabetperabetJojobetPusulabet Jojobetjojobetgrandpashabetcasibomjojobetcasibomholiganbet giriştipobetGrandpashabet girişchild pornesrar satın alimajbetimajbet Built with ❤︎ by appycodes