महिला के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 21 अप्रैल (नि.सं.)। महिला के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में प्रधान नगर थाने की पुलिस ने रवींद्र नगर इलाके से एक शिक्षक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शिक्षक का नाम प्रवीर बर्मन (48) है। वह रवींद्र नगर इलाके का निवासी बताया गया है। आरोपी प्रवीर बर्मन सिलीगुड़ी के एक स्कूल का शिक्षक है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गत 7 फरवरी को रेगुलेटेड मार्केट के दो नंबर गेट के पास एक महिला अपनी बहन के साथ मार्केट जा रही थी। आरोप है कि उसी समय प्रवीर बर्मन अपने एक दोस्त के साथ बाइक से आकर उक्त महिला के साथ छेड़छाड़ किया। उसके बाद गत 9 फरवरी को घटना की शिकार हुई महिला ने इस संबंध में प्रधान नगर थाने में प्रवीर बर्मन के नाम का उल्लेख कर एक लिखित शिकायत दर्ज करवाई। बताया जा रहा है कि शिकायत दर्ज होने के बाद से शिक्षक फरार हो गया था। जिसके बाद बीते रात गुप्त सूत्रों से खबर पाकर प्रधान नगर थाना की पुलिस ने आरोपी प्रवीर बर्मन को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी शिक्षक पर धारा 341, 354, 509, 506, 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर आज अदालत में पेश किया है। उल्लेखनीय है कि शिकायत कर्ता महिला इससे पहले भी आरोपी शिक्षक प्रवीर बर्मन के खिलाफ परेशान करने के आरोप में महिला थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। जानकारी मिली है कि प्रवीर बर्मन उक्त महिला के पति का दोस्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


maxwinjojobet güncel girişroyalbetmobilbahisjojobetjojobet girişjojobet girişPusulabet JojobetkargabetPerabetperabetJojobetPusulabet JojobetjojobetgrandpashabetcasibomjojobetcasibomgrandpashabettipobetGrandpashabet giriş Built with ❤︎ by appycodes