महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 7 जनवरी (नि.सं.)। महिला को प्यार के जाल में फंसाकर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में महिला थाना की पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम राम प्रसाद मल्लिक (22) है। वह धूपगुड़ी का निवासी है।


जानकारी मिली है कि युवक ने सिलीगुड़ी की एक 24 वर्षीय महिला को पहले अपने प्रेम जाल में फंसाकर उसकी विवाहित जीवन को तोड़ दिया। आरोप है कि युवक महिला को सिलीगुड़ी के होटल में ले जाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।

जिसके बाद शनिवार को पीड़िता महिला ने थाने में एक लिखित शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत के आधार पर महिला थाना की पुलिस बाते रात को गांधी मैदान के पास से आरोपी राम प्रसाद मल्लिक को गिरफ्तार किया। आज आरोपी को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *