महुआ की संसद सदस्यता रद्द होने पर मुख्यमंत्री ने भाजपा पर बोला हमला

8 दिसंबर। संसद सदस्यता गंवाने वाली महुआ मोइत्रा के समर्थन में बंगाल की राज्य की ममता बनर्जी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि महुआ मोइत्रा पर फैसला दुर्भाग्यपूर्ण है। संविधान और लोकतंत्र की हत्या हुई। स्पीकर ने जल्दबाजी में फैसला लिया।उन्होंने कहा कि आज मुझे भाजपा पार्टी का रवैया देखकर दुख हो रहा है।

उन्होंने लोकतंत्र को कैसे धोखा दिया। उन्होंने महुआ को अपना रुख स्पष्ट करने की अनुमति नहीं दी। सरासर अन्याय हुआ है। जनता भाजपा को जवाब देगी।उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से महुआ मोइत्रा को पूरा समर्थन दिया जा रहा है। मुझे लगा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इस बात पर सही रवैया होगा, लेकिन ऐसा नहीं है। ये पूरे संसद के लिए दुख भरा दिन है। महुआ मोइत्रा को अपना पक्ष रखने की अनुमति नहीं दी गई, यह अस्वीकार्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *