मालदा में आग्नेयास्त्रों के साथ तीन गिरफ्तार

मालदा, 31 जुलाई (नि.सं.)। गुप्त सूत्रों के आधार पर चांचल पुलिस ने अभियान चलाकर आग्नेयास्त्रों के साथ तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम एमदादुल हक, जहागीर आलम और शेख अल्ताब हैं। ये सभी चांचल के महानंदापुर गांव के निवासी है।


पुलिस सूत्रों के अनुसार गुरुवार देर रात को छह युवक डकैती के उद्देश्य से मालदा के चांचल थाना अंतर्गत गालिमपुर इलाके में एकत्रित हुए थे। इसके बाद पुलिस ने गुप्त सूत्रों के आधार पर गालिमपुर इलाके में अभियान चलाया और आग्नेयास्त्रों के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया। वहीं, बाकी तीन फरार हो गये। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक पाइपगन, कारतूस व धारदार हथियार बरामद किए है। आज आरोपियों को चांचल अदालत में पेश किया गया है। पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *