मालदा में छात्रा का फंदे से लटकता शव बरामद, परिवार वालों ने लगाया हत्या का आरोप

मालदा, 29 जुलाई (नि.सं.) मालदा के मानिकचक में एक छात्रा का फंदे से लटकता शव बरामद किया गया है। मृतक का नाम काबेरी मंडल (19) है। काबेरी मानिकचक कॉलेज की प्रथम वर्ष की छात्रा थी। वह मानिकचक के नजिरपुर अंचल के हरिपुर की निवासी थी।

आज सुबह लोगों ने गांव के पास एक आम के पेड़ से काबेरी मंडल का शव लटकता देखा। स्थनीय लोगों ने कहा कि काबेरी के मांग में सिंदूर लगा हुआ था। मृतक छात्रा के परिवार वालों ने आरोप लगाते हुए कहा कि काबेरी की हत्या कर उसे आम के पेड़ से लटका दिया गया है। इस घटना का आरोप गांव के ही निवासी अमित मंडल नामक एक युवक पर लगा है।

आरोप है कि काबेरी के साथ अमित मंडल का प्रेम संबंध था। ये दिनों शादी करना चाहते थे। अमित काबेरी के रिश्ते को काबेरी के परिवार वालों ने स्वीकार कर लिया था, लेकिन अमित के माता-पिता उनकी शादी के खिलाफ थे। बताया गया है कि अमित के परिवार वालों ने इस रिश्ते को स्वीकार नहीं किया। मंगलवार को काबेरी का जन्मदिन था। अपने माता-पिता के रोकने के बावजूद वह अपने दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाने के लिए घर से निकली थी। लेकिन इसके बाद काबेरी घर नहीं लौटी।

काबेरी रात में अपनी मौसी के घर पर है यह सोच कर उसके परिवार वाले निश्चिंत थे। वहीं, काबेरी की मांग में सिंदूर देख गांव वालों ने अनुमान लगाया कि अमित और काबेरी ने रात को ही शादी की थी। इसके बाद क्या हुआ यह एक रहस्य है। दूसरी तरफ इस घटना के बाद से अमित लापता है। वहीं, छात्रा की मौत हत्या है या आत्महत्या पुलिस इसकी जांच में जुटी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


mersin escortjojobet güncel girişroyalbetmobilbahisjojobetjojobet girişjojobet girişPusulabet JojobetkargabetPerabetperabetJojobetPusulabet Jojobetjojobetgrandpashabetcasibomjojobetcasibomholiganbet giriştipobetGrandpashabet girişchild pornesrar satın alimajbetimajbet Built with ❤︎ by appycodes