मालदा में सामूहिक विवाह में शामिल हुई मुख्यमंत्री

मालदा, 5 मार्च (नि.सं.)। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की उपस्थिति मेें मालदा जिला प्रशासन की तत्वावधान में गाजोल काॅलेज मौदान में सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। आज इस कार्यक्रम में 300 जोड़ेे वैवाहिक बंधन में बंधे।


मुख्यमंत्री ने नव दंपतियों के आशीर्वाद के साथ उनकी लंबी उम्र की कामना की। बताया गया है कि गुरूवार दोहपर करीब 12 बजे मुख्यमंत्री हेलीकाॅप्टर से गाजोल पहुंची। इसके बाद मुख्यमंत्री के उपस्थिति में आदिवासी परंपरा के अनुसार 300 जोड़ेे वैवाहिक बंधन में बंधे। विवाह के अंत में मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से नवदंपतियों को सरकारी आर्थिक व उपहार भेट की। इस कार्यक्रम में करीब 10 हजार लोग शामिल हुए थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *