मालदा मेें युवक पर हमला

मालदा, 6 फरवरी (नि.सं.)। मालदा के इग्लिशबाजार के बागबाड़ाी सुलतानपुर इलाके मेें खुलेयाम देशी शराब का धंधा चल रहा है।इसके चलते इलाके का माहौल बिगड़ रहा है। इलाके के एक युवक ने जब इसका प्रतिवाद किया तो उसे हमले का शिकार होना पड़ा। युवक का नाम संजय घोष (29) है।


आरोप है कि शराब के धंधे करने वाला उत्तम सरकार ने उस पर धारदार हथियार से हमला किया, जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल घायल युवक मालदा मेडिकल काॅलेज-अस्पताल में इलाजरत है। सूत्रों के अनुसार लंबे समय से बागबाड़ी सुलतानपुर मेें उत्तम सरकार (45)नामक एक व्यक्ति देशी शराब बेचने के धंधे में लिप्त होने के कारण इलाके के लोगों मेेेें क्षोभ देखा जा रहा था।

आरोप है कि इसके आढ़ में इलाके मेें असामाजिक गतिविधियां लगातार बढ़ती जा रही है। साथ ही इलाके मेें बाहरी बदमाशों का भी आना-जाना बढ़ गया है। गुरूवार सुबह इसे लेकर संजय घोष और उत्तम सरकार के बीच विवाद शुरू हो गया।


आरोप है कि उत्तम सरकार ने धारदार हथियार से संजय पर हमला कर दिया, जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे मालदा मेडिकल काॅलेज अस्पताल में भर्ती करवाया। दूसरी ओर, घटना की जानकारी मिलते ही इग्लिशबाजार पुालिस घटनास्थल पर पहुंची और आरोप को गिरफ्तार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *