मॉल के अंदर स्पा के नाम पर जिस्मफरोशी का धंधा, एक गिरफ्तार, तीन महिला बरामद

सिलीगुड़ी, 26 अगस्त (नि.सं.)। स्पा के नाम पर काले कारोबार का सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस की पानीटंकी चौकी की पुलिस ने एक बार फिर से पर्दाफाश किया है। पुलिस ने बीती रात सेवक रोड स्थित एक स्पा में अभियान चलाकर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन महिलाओं को बरामद किया है।आरोपी का नाम अमित शील है। आज तीनों महिला सहित गिरफ्तार आरोपी को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है।

बताया जा रहा है कि बीते कल पानीटंकी चौकी की पुलिस को खबर मिली कि सेवक रोड स्थित एक मॉल में एलीट नामक एक स्पा सैलून की आड़ में देह व्यवसाय के काले कारोबार चल रहा है। खबर मिलने के बाद पानीटंकी चौकी के ओसी ने स्पा में अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने वहां से अमित शील (ग्राहक) को गिरफ्तार किया और वहां से तीन महिला को बरामद किया।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के के अनुसार इस स्पा का मालिक राजेश कुमार सिंह है। वह सामने नहीं आया है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गयी है। यहां पर आपको यह बता दे कि कोलकाता हाई कोर्ट की एक निर्देशिका के अनुसार अगर किसी भी स्पा में देह व्यवसाय के आरोप में महिला पाई जाती है तो उसे गिरफ्तार नहीं बरामद करना होगा। इसलिए पानीटंकी चौकी की पुलिस ने स्पा से बरामद तीनों महिलाओं को अपनी कारवाई में बरामद दिखाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Built with ❤︎ by appycodes