घर में चल रहा था नशे का अड्डा, 412 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ आरोपी गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 6 मई (नि.सं.)। मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एसओजी और माटीगाड़ा थाने की पुलिस ने संयुक्त अभियान में घर से चल रहे ड्रग्स कारोबार का भंडाफोड़ किया है। गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए इस अभियान में पुलिस ने मोहम्मद सुफीजुद्दिन नाम के युवक को गिरफ्तार किया है, जो विश्वास कॉलोनी का निवासी बताया गया है। आरोप है कि वह अपने ही घर से ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री का अवैध कारोबार चला रहा था और उसका घर नशे का अड्डा बन गया था। पुलिस पिछले 24 घंटे से उस पर नजर रखे हुए थी। इसके बाद संयुक्त टीम ने छापेमारी कर उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 412 ग्राम ब्राउन शुगर, 5 हजार रुपये नकद बरामद किए गए। जब्त मादक पदार्थ की बाजार कीमत लाखों रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसेसिलीगुड़ी कोर्ट में पेश किया है और आगे की पूछताछ के लिए रिमांड की मांग की है। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस अवैध कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *