फूलबाड़ी के कामरांगागुड़ी में ट्रेन की चपेट में आने व्यक्ति की मौत

फूलबाड़ी, 28 जून (नि.सं.)। ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। रविवार दोपहर यह घटना कामरांगागुड़ी ओवरब्रिज के पास रेलवे लाइन पर हुई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, लोगों ने रेलवे ट्रैक पर शव पड़ा देखा, जिसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर न्यू जलपाईगुड़ी थाने की पुलिस और रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे।

बाद में स्थानीय लोगों की मदद से मृतक की पहचान माणिक भट्ट के रूप में हुई, जो फूलबाड़ी 1 नंबर ग्राम पंचायत के श्रीनगर कॉलोनी के निवासी थे।  वे पेशे से स्कूल बस चालक थे।

घटना की खबर मिलते ही परिवार के सदस्य भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Built with ❤︎ by appycodes